मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में समान लेने निकले युवक पर नशेडियों ने किया हमला, बीच बचाव में मां और भाई भी हुए घायल
मुरादाबाद में कुछ नशेड़ी युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। रात्रि के समय दुकान से सामान ला रहे एक युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद चार पांच अन्य साथियों को लेकर उसके घर में घुसकर उसके भाई और मां के साथ भी मारपीट की। मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मैनाठेर रोड मानपुर नारायण का है।