नागौर जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए रसद विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर 15 अवैध गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। जिला रसद अधिकारी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि कालाबाजारी के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई करेगा।