सीतापुर: जंग बहादुरगंज में ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई, दोनों की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति घायल
जंग बहादुरगंज में ईट से लदी हुई ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। जिसके चलते दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह सभी लोग भट्टे पर काम करते थे ट्रैक्टर में ईट लाकर लेकर के जा रहे थे तभी अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।