पकड़ीदयाल में अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी का कारण, राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान पकड़ीदयाल प्रखंड में लिंक रोड का अधूरा निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।भारत माला रोड से नेहरू चौक तक करीब एक किलोमीटर तथा भारत माला रोड से धन्नौजी बाजार होते हुए पुनः भारत माला रोड तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो माह से अधूरा है