धमतरी: धमतरी को मिली 3 अत्याधुनिक एंबुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत
धमतरी जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धमतरी को कुल 10 नई एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 3 अत्याधुनिक एंबुलेंस धमतरी विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध कराई गई हैं। इन एंबुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा है, जो गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना में घायल मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।