चरखी दादरी: चरखी दादरी CJM संजीव काजला ने भिवानी जेल का निरीक्षण किया, बंदियों को कानूनी सहायता की जानकारी दी
चरखी दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने आज बुधवार को दोपहर 2 बजे भिवानी जेल का निरीक्षण किया और बंदियों से मुलाकात कर उनको कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा है की जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है।