लाडपुरा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की लापरवाही से परीक्षा में उपस्थित छात्र को बताया अनुपस्थित, कोटा के प्रेमनगर का है मामला
Ladpura, Kota | Jun 18, 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट आने के बाद एक ऐसा मामला सामने आया है जो बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। परीक्षा में पेपर देने वाले अभ्यर्थी को अनुपस्थित बताया और जो अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित था उसे 60 अंक दे दिए। यह मामला है कोटा के प्रेमनगर निवासी चिराग गोचर का जिनका गोविंद नगर इलाके में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याल