थानेसर: छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के पदाधिकारी ने कुरुक्षेत्र में की बैठक, आगामी रणनीति बनाई, राज्यस्तर पर मनेगा पर्व
छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के पदाधिकारी की आज कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी रणनीति बनाई गई है। और कार्यक्रम को राज्यस्तर पर मनाने का फैसला लिया गया है। पूर्वांचल समाज के प्रधान संतोष पासवान,पदाधिकारी अनिल शास्त्री ने कहा कि अबकी बार छठ महोत्सव 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।