ओरमांझी: पूर्व विधायक योगेंद्र साव पहुंचे ईडी कार्यालय, जांच में सहयोग करने की कही बात
पूर्व विधायक योगेंद्र साव को बुधवार को ईडी कार्यालय समन जारी कर बुलाया गया था। योगेंद्र साव ठीक 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि ईडी स्वतंत्र जांच एजेंसी है, जो अपनी कार्रवाई कर रही है, हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे।