काशी के योगाचार्य पद्मश्री स्वामी शिवानंद का 128 साल की उम्र में BHU में हुआ निधन, पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने जताया शोक
काशी के योगाचार्य स्वामी शिवानंद का शनिवार की वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में निधन हो गया। वह 128 साल के थे। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले देश की सबसे उम्रदराज शख्सियत थे।