भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। शुक्रवार को मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, किशन ठाकुर, कन्हैया राठौर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।