कैसरगंज: फखरपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत फखरपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि पिंटू घर से बाज़ार सामान लेने गया हुआ था तभी फखरपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार पिंटू घायल हो गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।