लौरिया: लौरिया में लगातार बारिश से किसानों की उड़ी नींद, खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट
लौरिया में अनवरत बारिश से किसानों की नींद उड़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर छाया संकट का बादल। बेतिया जिले के लौरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई के लिए तैयार धान की फसल अब खेतों में भीगने लगी है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है।