गरोठ में 14 जनवरी 2026 को बस स्टैंड स्थित शराब ठेके के सामने सड़क हादसा हो गया। घटना दोपहर 12.15 से 12.20 बजे के बीच की है। बोलेरो वाहन क्रमांक MP14ZH4661 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जुनैद पिता शरीफ हुसैन उम्र 30 वर्ष निवासी घोसी मोहल्ला गरोठ घायल हो गया।