बिदुपुर: बिदुपुर थाना के दाउदनगर घाट पर नहाने के दौरान डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
बिदुपुर थाना के दाउदनगर घाट पर नहाने के दौरान डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। मौके पर जुटे लोगों ने घंटों करी मशक्कत के बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला। डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बिदुपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया।