हसनगंज प्रखंड में दो पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे ढेरुआ पंचायत अंतर्गत हुए नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। वहीं प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है।