फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर मुख्य बाजार की सड़क इन दिनों स्थानीय दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण संकरी होती जा रही है। दुकानों के आगे शेड लगाकर और सामान सड़क तक फैलाने से बाजार की मुख्य सड़क पर प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।