अरवल: सैदपुर धावा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Arwal, Arwal | Mar 12, 2025 बुधवार शाम 7:00 बजे सैदपुर धावा पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गया, जिनका इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुना छपरा निवासी कमलेश कुमार पिता महेंद्र सिंह जिनकी मृत्यु हो गई जबकि पत्नी सुमन कुमारी एवं बेटी हनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी है।