मिर्ज़ापुर: बथुआ स्थित आईटीआई कॉलेज के छात्रों ने 3 महीने से अध्यापक न होने पर किया प्रदर्शन, 2 महीने बाद है परीक्षा
आईटीआई कॉलेज बथुआ के छात्रों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से उनके ट्रेड में अध्यापक नहीं हैं। जिसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। दो महीने बाद परीक्षा भी होना है। छात्रों ने कहा कि फेल होने की दशा में इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। प्रधानाचार्य से जल्द से जल्द अध्यापक उपलब्ध कराने की मांग किया।