मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में गोली चलने के मामले में सीओ सदर ने दिया बयान, कहा- 3 टीमों का हुआ गठन
कछवा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार की सुबह गोली चलने की घटना के मामले में सीओ सदर ने बयान जारी किया है। गोली से घायल और गोली मारने वाला दोनों पूर्व परिचित हैं। खैरा गांव निवासी मनीष पांडेय के पैर में गोली लगी है। राजा तालाब जनपद वाराणसी के रहने वाले विवेक सिंह द्वारा गोली चलाई गई है। जांच को तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी और सर्विलांस भी लगाई गई।