मिर्ज़ापुर: परसोधा गांव की महिलाओं ने गांव की आबादी के बीच खुली शराब की दुकान हटवाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे चुनार थाना क्षेत्र के परसोधा गांव की महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि गांव की घनी आबादी के बीच खोली गई शराब की इस दुकान से गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है महिलाओं और बालिकाओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है शराब पीने वाले महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं और विवाद करते हैं डीएम ने करवाई का आश्वासन दिया है।