नगड़ी: विधि व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने पर एसएसपी ने जिले के 11 थाना प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Nagri, Ranchi | Mar 23, 2024 विधि व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने पर रांची एसएसपी ने जिले के 11 थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के दौरान वारंट, कुर्की के निष्पादन में शिथिलता बरतने वाले जिला के 11 थाना प्रभारियों पर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई। इनमें नगड़ी थाना सहित 11 थाना प्रभारी शामिल हैं।