शाहबाद: जिला प्रशासन के दावे हवा-हवाई साबित, पाली रोड स्थित गैस गोदाम पर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें
ईरान इजरायल युद्ध का असर घरेलू गैस पर साफ रूप से दिखाई देने लगा है। इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 तक लंबी-लंबी कतारें देखी गई। उपभोक्ताओं में आक्रोश नजर आया लेकिन गैस एजेंसी का कोई भी जिम्मेदार गोदाम के आसपास दिखाई नहीं दिये। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश स्पष्ट नजर आया।