मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम बीजाना में पक्षों में हुई मारपीट, के मामले में दोनों पक्षों के 6 पर मामला दर्ज
ग्राम बीजाना में नाली के पास पत्थर जमाने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। मोहन बड़ोदिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के मामले में फरियादी मोहनलाल पिता देवी सिंह प्रजापत की शिकायत पर चार लोगों विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी कालूराम पिता बद्रीलाल प्रजापत की रिपोर्ट पर दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।