मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के सरपंचों ने नल जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शाजापुर में एसडीएम को दिया ज्ञापन
शनिवार को मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के सरपंच बड़ी संख्या में टंकी चौराहा स्थित कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पहुंचे। सरपंचों ने नल जल योजना के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शाजापुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। सरपंच गोविंद सिंह मालवीया ने बताया कि डेढ़ वर्ष से ग्राम पंचायत मदाना के अंदर नल जल योजना का कार्य चल रहा।