मिर्ज़ापुर: छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष की कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा पिटाई के विरोध में विपक्ष की सभी पार्टियों ने किया प्रदर्शन
पिछले दिनों कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित यादव से कहा सुनी होने के बाद थाने में ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए जनपद मिर्जापुर के सभी विपक्षी पार्टियों ने कटरा कोतवाल के ऊपर कारवाई की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट में जमकर भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया गया मांग है कि कटरा कोतवाल के ऊपरकार्रवाई की जाए