सोनीपत जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कुंडली क्षेत्र में फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे स्कूटी सवार कर्मचारी को तेज गति से आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 19 दिसंबर की शाम करीब 7:15 बजे की है। घायल कर्मचारी को तुरंत सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।