जोशियाड़ा: महाविद्यालय उत्तरकाशी में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का धरना 5वें दिन भी रहा जारी
रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन आज रविवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आज महाविद्यालय के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुधीश पंवार ने भी छात्रों के बीच पहुंच उनको समर्थन दिया।