अनूपपुर: कलेक्टर के निर्देश पर पयारी विद्यालय में सुधरा हैंडपंप, जल संकट से मिली राहत
जिले के फुनगा क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पयारी में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। विद्यालय परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व हैंडपंप के लिए खनन कार्य कराया गया था, लेकिन सेट नहीं लगाए जाने के कारण हैंडपंप अनुपयोगी पड़ा था। इससे छात्राओं को पानी की समस्या होती थी ।