कस्बा: प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में डांडिया नृत्य का किया गया आयोजन
Kasba, Purnia | Oct 11, 2024 देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का महापर्व नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कस्बा प्रखंड के भक्त अपने-अपने तरीके से माता रानी की आराधना में जुटे हैं देश के पूर्वी हिस्से से निकला दुर्गा पूजा का आधुनिक स्वरूप अब पूरे देश में पहुंच चुका है। शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से पुरुष, किशोरियों, युवतियों ने सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कस्बा के पंडाल में डांडिया नृत्य किया।