भीलवाड़ा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीलवाड़ा शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 108 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ तिरंगे की शान, देश भक्ति के गीतों और उत्साह पूर्ण नारों के साथ भीलवाड़ा शहर की सड़कों पर यात्रा एक अनूठा देश भक्ति का संदेश बनकर गुंजा तिरंगा यात्रा में 108 मीटर लंबा तिरंगा सबसे आकर्षक का केंद्र रहा।