विष्णुगढ़: बंसी के पेसरा गढ़ा में वृक्षाबंधन की 23वीं वर्षगांठ मनाई गई, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
विष्णुगढ। जंगल उजड़ता देख महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मूलचंद ठाकुर, भरत तिवारी, किशुन राम की पहल पर बंशी के पेसरा गढ़ा में वृक्षाबंधन की शुरुआत की गई थी। तबसे प्रति वर्ष यहां 19 अक्टूबर को वृक्षाबंधन की वर्षगांठ पेड़-पौधों की डालियों और टहनियों पर लाल कपड़ा बांधकर इसके रक्षा के संकल्प दुहराए जाते हैं। रविवार को वनदेवी की पूजा-अर्चना कर वर्षगांठ मनाई गई।