छोटे व्यापारियों और घुमंतू समुदाय के लोगों ने स्थान आवंटन की प्रक्रिया सवाल उठाया हैं करीब डेढ़ दशक से मेले में व्यवसाय कर रहीं घुमंतू एवं लुहार समाज की महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस बार उन्हें मुख्य परिसर से हटाकर दूरस्थ स्थान दिया गया है। उनका कहना है कि भीड़ वाले क्षेत्र से दूरी के कारण बिक्री प्रभावित हो रही है, जिससे रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।