कटनी नगर: कटनी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने आज अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को न्यायालयीन मामलों में समय पर जवाब प्रस्तुत करने और पत्रों का जवाब बगैर देरी के देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि समय-सीमा के प्रकरण से संबंधित मामलों की फाइलें समय पर प्रस्तुत करे।