कटनी नगर: कटनी में अवकाश के दिन भी खुलेगा कार्यालय, नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ला ने दिए निर्देश
कटनी में संपत्ति कर जमा कराने के लिए नगर निगम सुभाष चौक में शिविर लगा रहा है। इसके साथ ही अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोले जाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ला ने दिए हैं। सुभाष चौक में लगाए जा रहे शिविर में 31 मार्च तक बकाया कर दाताओं को कर जमा करने के लिए कहा गया है।