कटनी नगर: शहर के नगर निगम के सामने स्थित बैंड हाल पर 17वी रमजान मुबारक का रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, 1500 लोग हुए शामिल।
कटनी शहर के नगर निगम के सामने स्थित बैंड हाल पर 17वीं रमजान मुबारक का रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिस पर हर धर्म के लोग इसमें शामिल होकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इफ्तार करते हुए नजर आए। यह आयोजन चूड़ी वाले बाबा गद्दी नसीन दरगाह हजरत भाईजान सरकार के द्वारा आयोजित किया गया था। जिस पर लगभग 1500 लोग शामिल हुए थे।