गाज़ीपुर में महावीर चक्र विजेता और देश के वीर सपूत लांस नायक शहीद रामउग्रह पाण्डेय के 54वें शहादत दिवस पर जखनिया रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सैन्य सम्मान और राष्ट्रभक्ति की गूंज सुनाई दी।भाईचारा एकता परिवार एवं सीआरपीएफ भाईचारा एकता परिवार के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।