हरदोई: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान से भड़की सुभासपा, सिनेमा चौराहे पर फूंका पुतला, एफआईआर दर्ज करने की मांग
Hardoi, Hardoi | Sep 17, 2025 सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शौकत अली का बुधवार दोपहर 1 बजे सिनेमा चौराहे पर पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बयान न केवल असत्य है बल्कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जैसे महापुरुष का अपमान भी है।