सरायनंदन में तुलसी पूजन दिवस पर अनूठी प्रस्तुति, चित्रकला एवं हनुमान चालीसा पाठ से बच्चों में जगाई गई सनातन भावना
Sadar, Varanasi | Dec 25, 2025 वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल काशी के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं संस्कारपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी पूजन, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ तथा बच्चों द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।