बेगूसराय: सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत 770 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद, 02 शराब तस्कर गिरफ्तार
सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत 770 कार्टून अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। इस दौरान दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मद्य निषेध टीम के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 10 चक्का ट्रक जिसमें अवैध विदेशी शराब लोड किया हुआ है।