बेगूसराय: सदर अस्पताल में घंटों कतारबद्ध रहे मरीज, डॉक्टर दो घंटे तक रहे नदारद
शुक्रवार को बेगूसराय जिले के सुदूर प्रखंडों से आए सदर अस्पताल में मरीजों को घंटे इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर 2 घंटे तक नदारद रहे। इस संबंध में मरीजों का कहना था कि जब रजिस्ट्रेशन कर लिया गया तो डॉक्टर यहां क्यों नहीं हैं, हम लोग दूर से आए हैं लेकिन यहां ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में मरीज के साथ-साथ अस्पताल अधीक्षक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।