खरगोन जिले में खरीफ सीजन से पहले यूरिया खाद की भारी किल्लत हो गई है। बीते पखवाड़े से किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। उमरखली रोड केंद्र पर वितरण की सूचना पर सैकड़ों किसान सुबह छह बजे से कतार में लगे रहे। आठ से दस घंटे इंतजार के बाद भी कई किसानों को केवल तीन बोरी खाद मिली, जबकि कई बैरंग लौटे। खाद की कमी से फसलें प्रभावित होने लगी हैं। सोमवार सुबह 9 बजे