शिवपुरी-जिले के कोलारस नगर में एक अजीब मामला सामने आया है। कोलारस बस स्टैंड स्थित रत्ना स्वीट्स की दुकान पर बुधबार दोपहर 12/एक बजे के बीच सामान खरीदने पहुंचे एक ग्राहक की बाइक कोई अज्ञात युवक बदलकर ले गया और अपनी दूसरी बाइक वहीं छोड़ गया। जानकारी के अनुसार ग्राम गुढ़ा निवासी बलबंत यादव अपनी डीलक्स बाइक क्रमांक MP 33-2280 से कोलारस बस स्टैंड आया था।