खगौल: दानापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को चित्रकूट नगर से किया गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दानापुर थाना कांड संख्या 1184/25के नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार। इस संबंध पटना पश्चिमी सिटी एस पी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना सुचना मिली आरोपी अपने घर पर है। जिसके बाद पुलिस थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया।