एत्मादपुर: कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए खंदौली टोल प्लाजा सहित अन्य टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
Etmadpur, Agra | Dec 18, 2025 खंदौली टोल प्लाजा सहित विभिन्न टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रीकर अधिकारियों ने टोल कर्मियों के सहयोग से लाउडस्पीकर द्वारा कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन, गलत ओवरटेक, लेन चेंज, नो पार्किंग, रिफ्लेक्टिव टेप व फॉग लाइट के उपयोग के बारे में जानकारी दी।