पिपरा नगर पंचायत मुख्यालय स्थित भगवती मंदिर प्रांगण में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार की शाम 6 बजे बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया।