मिर्ज़ापुर: भोजपुरी पहाड़ी में शौचालय की दयनीय स्थिति, टूटे दरवाजे और अधूरे शौचालय के कारण महिलाएं खुले में शौच करने को मजबूर
पड़री थाना क्षेत्र के भोजपुरी पहाड़ी में स्वच्छ भारत मिशन की वास्तविकता सरकारी आंकड़ों से अलग नजर आ रही है जनपद को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है अधिकतर शौचालय में दरवाजे नहीं है कई शौचालय में सीट तक नहीं लगाई गई है सोमवार की दोपहर 2:00 गांव के हरिशंकर ने बताया कि मेरे शौचालय का दरवाजा टूटा है कोई सुनवाई नहीं हुई