बिलारी: कुंदरकी नगर के मुख्य बाजार में बाइक से गिरकर कक्षा दो की छात्रा हुई घायल
कुंदरकी। नगर के मुख्य बाजार में बाइक से गिरकर कक्षा दो की छात्रा अजरा फात्मा घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी जावेद खान मुगल बाइक से अपनी छह वर्षीय बेटी अजरा फात्मा के साथ नगर आया था। नगर के मुख्य बाजार में चलती बाइक से बच्ची गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।