बिलारी: PAC का स्वीमिंग पूल पब्लिक के लिए खुला, कमांडेंट ख्याति गर्ग ने पूजा-अर्चना के बाद नए सत्र की शुरुआत की
9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में स्थित स्वीमिंग पूल पब्लिक के लिए ओपन कर दिया गया है। नवीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट डॉ. ख्याति गर्ग ने पूजा-अर्चना करने के बाद सत्र 2025 की शुरुआत की है। कमांडेंट ने नए सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का स्विमिंग पूल (तरणताल) पुलिस, पुलिस परिवार व आमजन के लिए भी स्विमिंग करने के लिए उपलब्ध रहेगा।