खुर्जा: खुर्जा में अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े खेल का भंडाफोड़, विभिन्न कंपनियों के करीब 1000 सिलेंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद
खुर्जा में अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े खेल का आज भंडाफोड़ हुआ है, जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश किया है, मौके से विभिन्न कंपनियों (भारत, इंडेन, एचपी) के करीब 1000 सिलेंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं, जानकारी शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे दी गई।